JS Lessons

Js Syntax

Syntax” का मतलब होता है — किसी भाषा को सही ढंग से लिखने के नियम। जैसे हिंदी या इंग्लिश में Grammar होती है, वैसे ही JavaScript की भी अपनी Grammar होती है जिसे हम कहते हैं — JavaScript Syntax अगर Syntax गलत लिख दिया ➜ Error आ जाएगा, अगर Syntax सही है ➜ Code एकदम Perfect चलेगा

JavaScript Syntax कैसे दिखती है?

JavaScript Code छोटे-छोटे Statements (वाक्य) से बना होता है। हर Statement कोई न कोई Action करता है।
<script>
let name = "Jaswant"; console.log(name); </script>

Explanation:

  • पहली लाइन में एक Variable बना जिसका नाम name है।
  • दूसरी लाइन में उसका Value Console में दिखाया गया।

JavaScript Syntax के Main Rules

अब जानते हैं वो Important नियम जो हर JS Developer को याद रखने चाहिए

JavaScript Statements

हर Code Line को “Statement” कहा जाता है। JS Statements एक के बाद एक ऊपर से नीचे Execute होती हैं।

<script>
let a = 5; let b = 10; let sum = a + b; console.log(sum); </script>
Output: 15

Note: Statements को अलग करने के लिए ; (semicolon) का Use किया जाता है। हालाँकि JS में Semicolon Optional है, लेकिन इसे लिखना Good Practice है।

JavaScript Keywords

Keywords वो Words हैं जिनका Special Meaning होता है। इन्हें Variable नाम की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Common JS Keywords

var, let, const, if, else, for, while, function, return, break, continue, try, catch आदि।

Example:

<script>
let age = 18; if (age >= 18) { console.log("You are adult!"); } </script>

JavaScript is Case Sensitive

JavaScript Case Sensitive है, यानि Capital और Small Letter को अलग समझती है। Example

let Name = "Ravi";
let name = "Ramesh";

console.log(Name); // Ravi
console.log(name); // Ramesh

यहाँ Name और name दो अलग-अलग Variables हैं। Mistake Example:

Let x = 10; // ❌ Wrong (L capital नहीं होना चाहिए)
let x = 10; // ✅ Correct

JavaScript Comments (नोट्स लिखने के लिए)

Comments वो Lines होती हैं जिन्हें Browser Ignore कर देता है। ये सिर्फ़ Developer के लिए Notes या Explanation होती हैं। Single Line Comment:

// यह एक Single Line Comment है
let a = 5;

Multi-Line Comment:

/*
यह Multi-Line Comment है
जो कई लाइनों में लिखा जा सकता है
*/
let b = 10;

Comments का Use Code समझाने और साफ़ रखने के लिए किया जाता है।

5. JavaScript Identifiers (नामकरण के नियम)

Variables, Functions, या Objects के नाम को Identifier कहते हैं।

  • ✅ नाम Alphabet, $, या _ से शुरू होना चाहिए।
  • ❌ नाम किसी Number से शुरू नहीं हो सकता।
  • ✅ नाम में Letters, Digits, $, _ Allowed हैं।
  • ❌ Keywords का नाम नहीं रख सकते।

Example

<script>
let myName = "Jaswant"; // ✅ Valid
let $price = 100; // ✅ Valid let 1user = "Ravi"; // ❌ Invalid
</script>

Whitespace (Space, Tab) का इस्तेमाल Code को पढ़ने लायक बनाने के लिए होता है। JavaScript इसे Ignore कर देती है।

<script>
let x = 10; let y = 20; let z = x + y;
</script>

या

let x=10;let y=20;let z=x+y;

दोनों सही हैं, लेकिन पहला तरीका ज़्यादा Readable है।

JavaScript Literals (Values)

Literal का मतलब है — किसी चीज़ का Actual Value।

Example
<script>
let name = "Ravi"; // String Literal let age = 25; // Number Literal let isAdult = true; // Boolean Literal
</script>

JavaScript Variables

Variables डेटा को Store करने के लिए होते हैं। इनको var, let, या const से बनाया जाता है। Example

let city = "Jaipur";
const country = "India";

आगे आने वाले Lesson में हम Variables को Detail में सीखेंगे।

Example Code – Syntax Practice

<!DOCTYPE html>
<html>
<body>

<h2>JavaScript Syntax Example</h2>

<p id="result"></p>

<script>
// Variables
let x = 10;
let y = 20;
let sum = x + y;

// Output
document.getElementById("result").innerHTML = "Sum = " + sum;
</script>

</body>
</html>

Output: Sum = 30 और यही है JavaScript Syntax की Basic Structure

Common Mistakes (ध्यान रखने वाली बातें)

  • ❌ Missing Semicolon
  • ❌ Wrong Case (Let vs let)
  • ❌ Unclosed Brackets { } या Quotes " "
  • ❌ Using Reserved Words as Variable Name

JavaScript Syntax को समझना किसी भी Developer के लिए Foundation है। अगर Syntax पर पकड़ मज़बूत है, तो आगे का Coding Journey बहुत Smooth रहेगा

  • JS Case Sensitive है
  • Semicolons optional लेकिन Useful हैं
  • Comments Code को साफ़ बनाते हैं
  • Identifiers का सही नामकरण ज़रूरी है